मिस रिशिता डांग ने अंतर्राष्ट्रीय कुक्किवों कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 में अपना जलवा बिखेरा

करनाल, 13 अक्तूबर: क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, दिल्ली एन.सी.आर. की रिशिता डांग ने इंदिरा गांधी स्टेडियम के.डी. जाधव हॉल, नई दिल्ली में आयोजित 2025 अंतर्राष्ट्रीय कुक्कीवोन कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है।
इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में भारत, जापान, फिलीपींस, नेपाल और कोरिया के 1500 से अधिक एथलीटों ने भाग लिया। रिशिता ने असाधारण कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करते हुए सीनियर महिला 73 किलोग्राम से अधिक वर्ग में पदक अर्जित किया।
चैंपियंस अकादमी ऑफ ताइक्वांडो, करनाल के अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो रेफरी और उनके कोच मनीष कुमार ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर रिशिता और उसके माता-पिता को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। रिशिता डांग ने इस वर्ष 17 जुलाई 2025 से 23 जुलाई 2025 तक जर्मनी में आयोजित विश्व विश्वविद्यालय खेलों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया।