सरकारी स्कूल 37डी चंडीगढ़ की होनहार छात्राएं प्रिं गोसल द्वारा सम्मानित
चंडीगढ़:- आज एक बहुत ही साधारण समारोह में विश्व पंजाबी प्रचार सभा, चंडीगढ़ द्वारा सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-37 डी, चंडीगढ़ की चार बहुत ही होनहार छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी बारहवीं कक्षा के सीबीएसई परिणामों में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है।
संस्था के अध्यक्ष प्रिं. बहादुर सिंह गोसल ने इन बच्चियों को स्वर्ण पदक और अपनी रचित पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया। प्रिं. बहादुर सिंह गोसल ने बताया कि इन छात्राओं ने पंजाबी विषय में बहुत अच्छे अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रिं. गोसल ने स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती आशा रानी को स्कूल की लाइब्रेरी के लिए पुस्तकें भेंट कीं।
इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्या श्रीमती बलविंदर कौर और स्कूल शिक्षक दिनेश दहिया, रणजीत सिंह के अलावा संस्था के सलाहकार स. बलविंदर सिंह धारीवाल भी उपस्थित थे।
जिन बच्चियों को विश्व पंजाबी प्रचार सभा, चंडीगढ़ द्वारा सम्मानित किया गया, उनमें अनीता, खुशी, अर्शी और जशनदीप कौर शामिल थीं। प्रिं. आशा रानी ने संस्था की ओर से इन छात्राओं को सम्मानित करने के लिए प्रिं. गोसल का धन्यवाद करते हुए बताया कि स्कूल का इस वर्ष दसवीं कक्षा का परिणाम भी बहुत अच्छा रहा है।
प्रिं. बहादुर सिंह गोसल ने इन बच्चियों को अधिक से अधिक पढ़ाई करने की प्रेरणा दी और पंजाबी में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने लड़कियों की उच्च शिक्षा को बहुत आवश्यक बताते हुए संस्था की ओर से हर प्रकार की मदद का भरोसा दिया। इस अवसर पर शिक्षकों और बच्चों में मिठाई भी बांटी गई।
