पीजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों के संबंध में बैठक
नवांशहर (सतनाम सिंह सहूंगड़ा):- सहायक कमिश्नर जनरल-सह-सी.एम.एफ.ओ. रमनजीत की अध्यक्षता में जिला प्रशासनिक परिसर नवांशहर में पी.जी.आर.एस. पोर्टल पर लंबित शिकायतों के निपटारे के संबंध में बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। सहायक कमिश्नर जनरल ने बैठक के दौरान विभाग-वार लंबित शिकायतों के बारे में विस्तार से चर्चा की और स्थिति का जायजा लिया। सहायक कमिश्नर (जनरल) ने संबंधित अधिकारियों से लंबित शिकायतों की वर्तमान स्थिति के बारे में रिपोर्ट प्राप्त की।
रमनजीत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पोर्टल पर लंबित शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द किया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायतों का समय पर निपटारा करना प्रशासन की मुख्य जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने निर्देश दिया कि हर शिकायत का गुणवत्तापूर्ण समाधान करके निपटारा रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की जाए ताकि शिकायतकर्ता को सही जानकारी मिल सके। साथ ही, लंबे समय से लंबित शिकायतों का तुरंत निपटारा करके रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
