मैकडॉनल्ड्स इंडिया नॉर्थ एंड ईस्ट ने चीजी मशरूम और चीजी चिकन बर्गर लॉन्च किए
चंडीगढ़:- कनॉट प्लाजा रेस्टोरेंट्स प्राइवेट लिमिटेड (सीपीआरएल) द्वारा संचालित मैकडॉनल्ड्स इंडिया – नॉर्थ एंड ईस्ट ने दो नए वैरिएंट्स – चीजी चिकन और चीजी मशरूम के साथ नया सिग्नेचर कलेक्शन लॉन्च करने का एलान किया है। इस लॉन्चिंग के साथ मैकडॉनल्ड्स ने भारत के नए फ्लेवर फ्लेक्स एरा में कदम रखा है, जिसे महसूस करने, देखने और शेयर करने के लिए प्रीमियम इनग्रेडिएंट्स, रिच फ्लेवर लेयर्स और बर्गर के खास अनुभव को साथ लाया गया है।
पिछले वर्षों में मैकडॉनल्ड्स ने ग्राहकों की पसंद में स्पष्ट बदलाव देखा है। अब लोग ऐसा बर्गर चाहते हैं, जिसकी रिचनेस ज्यादा हो और जिससे खास एहसास मिले। इस चाहत को देखते हुए और बर्गर के एहसास को नई ऊंचाई देने की जरूरत को देखते हुए हर बाइट के साथ ज्यादा की चाहत रखने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर दो नई ऑफरिंग्स के साथ इस साल मैकडॉनल्ड्स फिर अपने सिग्नेचर कलेक्शन को वापस लेकर आया है। हर बर्गर को बोल्ड और खास लेयर्ड इनग्रेडिएंट्स के साथ तैयार किया गया है, जो मुंह में जाते ही घुल जाते हैं और खास स्वाद का एहसास जगाते हैं। यह फ्लेवर का ऐसा तड़का है, जो आपको ‘वाह’ कहने पर मजबूर कर देगा।
नए सिग्नेचर कलेक्शन में चीजी मशरूम (239 रुपये), रिच, चीजी मशरूम पैटी को स्वाद से भरपूर इटैलियन सॉस, टैंगी गर्किंस और क्रिस्प लेटस के साथ मिलाते हुए प्रोटीन बन के बीच पिरोया जाता है, जिससे टेक्सचर और स्वाद का खास एहसास पैदा होता है।
चीजी चिकन (239 रुपये), फ्लेम ग्रिल्ड चिकन पैटी को रसभरी एग पैटी के साथ लेयर करते हुए और टैंगी हाबानेरो सॉस, क्रिस्प गर्किंस एवं क्रंची लेटस के साथ बैलेंस करते हुए प्रोटीन बन के बीच पिरोया जाता है, जिससे मल्टी-लेयर्ड बाइट का मजा मिलता है।
मैकडॉनल्ड्स इंडिया – नॉर्थ एंड ईस्ट के मैनजिंग डायरेक्टर राजीव रंजन ने कहा, ‘नए चीजी मशरूम और चीजी चिकन वैरिएंट को खास लेयर्ड इनग्रेडिएंट्स से बनाया गया है, जिनसे खास स्वाद, टेक्सचर और संतुष्टि का एहसास होता है। ग्लोबल फ्लेवर को भारत से सोर्स किए हुए इनग्रेडिएंट्स से मिलाते हुए हमने ऐसा फ्लेवर तैयार किया है, जिससे मिलने वाला स्वाद आपको ‘वाह’ कहने पर मजबूर कर देगा। साथ ही इसमें लोकल प्रेफरेंस का भी ध्यान रखा गया है।’
सिग्नेचर कलेक्शन पूरे उत्तर एवं पूर्वी भारत में मैकडॉनल्ड्स के रेस्टोरेंट्स में डाइन इन, टेकअवे, ड्राइव थ्रू और थर्ड पार्टी एग्रीगेटर्स के माध्यम से डिलीवरी के लिए उपलब्ध है।
