सतीश बावा के नेतृत्व में भाजपा का मान सरकार के खिलाफ जबरदस्त पुतला फूंक प्रदर्शन
होशियारपुर, 25 जुलाई:- जिला भाजपा अध्यक्ष सतीश बावा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज होशियारपुर के घंटाघर चौक में भगवंत मान सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और पंजाब सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने "पंजाब सरकार मुर्दाबाद", "दलितों पर अत्याचार बंद करो", "फार्मेसी पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाओ", "मुख्यमंत्री इस्तीफा दो" जैसे नारे लगाए।
सतीश बावा के साथ पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व मंत्री महिंदर कौर जोश, पूर्व मेयर शिव सूद, डॉ. दिलबाग राय, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय पठानिया, सुरेश भाटिया, विनोद परमार, अश्वनी गेंद, अर्चना जैन, शिवम ओहरी, अश्वनी ओहरी, कुलवंत कौर, सुरिंदर पाल भट्टी, रमेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय शास्त्री मार्केट से रोष मार्च निकालते हुए घंटाघर चौक पहुंचे, जहां उन्होंने पंजाब सरकार के पुतले को अग्नि भेंट की।
इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार दोहरे मापदंड अपना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के नेता दिल्ली में पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाते हैं, जबकि पंजाब में लगातार एसएस बोर्ड, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड और फार्मेसी परीक्षाओं के पेपर लीक होने के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दलितों पर हो रहे अत्याचारों के मुद्दे पर भी सरकार चुप्पी साधे हुए है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि खुद को दलित और महिला हितैषी बताने वाली आम आदमी पार्टी सरकार आज उन्हीं वर्गों की आवाज दबाने का काम कर रही है। उन्होंने पंजाब की भगवंत मान सरकार से नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग की और मुख्यमंत्री भगवंत मान व अरविंद केजरीवाल से दलित समाज और महिलाओं से माफी मांगने को कहा।
प्रदर्शन में अशोक कुमार शौकी, यशपाल शर्मा, शिव कुमार काकू, विजय सूद, बलराम, आर.के. कोहली, रजिंदर मोदगिल, तरसेम मोदगिल, राज कुमार, गौरव गर्ग, नरेंद्र बब्बू, संदीप संधु, अनिल जैन, पंकज बांसल, राजन बांसल, शिवम गेंद, सुधीर शर्मा, मनप्रीत कौर, कविता परमार, अनीता कंग, अवतार सिंह कंग, जसविंदर बोबी, अमरजीत ठरोली, पाल सिंह, दर्शन सिंह, राज नारायण, ओम प्रकाश, चानन राम, अमरजीत लड्डी, राजीव महाजन, राज कुमार आदिया, अक्षय शर्मा, अतुल पिंकी सूद, मोहित कैंथ, पुनीत शर्मा, जसकरण जस्सी, गगनदीप सिंह, सुनंदन सूद, सुमित रेवाड़ी, राजेश काका, खुशी राम गर्ग, संदीप कैंथ, पंडित ओंकार नाथ, नीरज गेंद, रणजीत सिंह राणा, भानु प्रताप राणा, दीक्षांत ठाकुर, शाखा बग्गा, विनय कुमार, अवतार सिंह डांडिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
