मानव सेवा संघ में जरूरतमंद परिवारों की पांच कन्याओं का विवाह संपन्न
करनाल, 15 मार्च:- मानव सेवा संघ के पवित्र प्रांगण में रविवार को जरूरतमंद परिवारों की पांच कन्याओं का विवाह हिंदू रीति रिवाज से संपन्न करवाया गया। सामूहिक विवाह समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। संघ के संचालक स्वामी प्रेममूर्ति ने सभी नवविवाहित वरवधुओं को आशीर्वाइ दिया। इस अवसर उनके साथ उपस्थित रहे डॉ. भगत राम खण्डवाल एडवोकेट, दुलीचंद शर्मा, नागेश गुप्ता सीए, केहर सिंह चौपड़ा, महेंद्र सिंह नरवाल, चौधरी लाजपत राय, एसडी अरोड़ा, विजय गुप्ता, बिंदिया रानी, रविन्द्र सिंह, नानकचंद, डॉ. अमरजीत सावित्री बिंदलिस, हेल्पिंग हैंड की पूरी टीम उपस्थित रही।
मानव सेवा संघ के उप प्रधान डॉ. भगत राम खण्डवाल एडवोकेट ने बताया कि सीमा संग साजन दुआ, अंशु संग सचिन, गीता संग सुखबीर, प्रीति संग रोहित कुमार व पूजा संग दीपक का विवाह विधि विधान से संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि करनाल के दानवीर सज्जनों के सहयोग से कन्या दान का ये शुभ कार्य उन्हें घरेलू जरूरत का सामान एवं अन्य उपहार भेंट कर संपन्न किया गया, जिसमें राजेश्वर स्वतंत्रत गुप्ता चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन रामेश्वर गुप्ता, ट्रस्टी विजय गुप्ता, बिंदिया गुप्ता, रविन्द्र सिंह, हेल्पिंग हैंड संस्था की टीम व एनडीआरआई के पूर्व वैज्ञानिक डॉ. हौशिला प्रसाद त्रिपाठी का विशेष सहयोग रहा।
स्वामी प्रेम मूर्ति ने कहा कि कन्यादान सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के भविष्य को संवारने की दिशा में मानव सेवा संघ कई वर्षों से यह कार्य करता आ रहा है। अब तक 710 कन्याओं की विवाह संपन्न करवाया जा चुका है तथा जरूरतंद परिवारों की कन्याओं के लिए अगला सामूहिक विवाह समारोह 14 जून 2026 दिन रविवार को आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस पवित्र कार्य के लिए समाज की सभी संस्थाओं और समर्थ व्यक्तियों को यथासंभव हर प्रकार सहयोग करना चाहिए। स्वामी प्रेम मूर्ति ने कहा कि मानव सेवा संघ लंबे अर्से से नर सेवा ही नारायण सेवा के सिद्धांत पर कार्य करता आ रहा है। मानवता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। कन्याओं का विवाह करवाना नेक कार्य है। समाज के जरूरतमंद तबके की मदद के लिए हम सबको आगे आना चाहिए।
