डेयरी विभाग की योजनाओं का लाभ उठायें : दलबीर कुमार

पटियाला, 23 अक्टूबर - दलबीर कुमार ने डिप्टी डायरेक्टर डेयरी डेवलपमेंट पटियाला का कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने दुग्ध योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि विभाग द्वारा दो सप्ताह के स्वरोजगार प्रशिक्षण तथा चार सप्ताह के डेयरी उद्यम प्रशिक्षण का अधिक से अधिक लाभ उठाया जाये। 
अधिक जानकारी देते हुए दलबीर कुमार ने बताया कि पशुओं की डेयरी यूनिट पर लोन केस प्रायोजित कर उस पर दी जाने वाली सब्सिडी की सुविधा भी लेनी चाहिए. सामान्य वर्ग के लिए 25 प्रतिशत और अनुसूचित जाति के लिए 33 प्रतिशत सब्सिडी है। उन्होंने कहा कि जिला पटियाला का कोई भी दूध उत्पादक/किसान कार्यालय में आकर विभागीय योजनाओं का लाभ उठा सकता है। अधिक जानकारी के लिए उनके फोन नंबर 81461-00543 पर संपर्क किया जा सकता है।