पौधारोपण को जीवन का अभिन्न अंग बनाएँ - अरोड़ा
होशियारपुर- लायंस क्लब होशियारपुर पर्ल ने प्रधान लायन विजय अरोड़ा के नेतृत्व में आज गौशाला गोविंद गौ धाम फलाही में पर्यावरण स्वच्छता हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें क्लब के सभी सदस्यों ने निस्वार्थ भाव से 25 पौधे लगाए। इस अवसर पर अध्यक्ष विजय अरोड़ा ने कहा कि शहर को हरा-भरा बनाने के लिए क्लब प्रशासन के सहयोग से 150 और पौधे लगाएगा।
जिसका कार्यक्रम जल्द ही तय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि हम पौधारोपण को जीवन का अभिन्न अंग बनाएँ और लगाए गए पौधों की देखभाल भी करें ताकि पौधे लगाकर पर्यावरण को हरा-भरा रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।
इस अवसर पर प्रख्यात समाजसेवी लायन संजीव अरोड़ा एवं महासचिव लायन उमेश राणा ने कहा कि पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने के लिए यह आवश्यक है कि हम अपने आस-पास साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें ताकि पर्यावरण में शुद्धता बनी रहे और हरियाली बढ़ाने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए और श्री अरोड़ा ने कहा कि प्रत्येक पौधे का हमारे जीवन में बहुत महत्व है जिसका अनुभव हम अपने जीवन के आरंभ से लेकर जीवन के अंत तक करते हैं।
और जब भी हमारे घर में कोई नया जीव आए तो हमें उसके नाम पर एक सप्ताह के अंदर एक पेड़ लगाना चाहिए ताकि वह एक यादगार बन जाए। लायंस क्लब पर्ल यह संदेश हर घर तक पहुंचाने का प्रयास करेगा ताकि सभी को प्रदूषण मुक्त वातावरण मिल सके। इस अवसर पर क्लब ने पशुओं की देखभाल और हरे चारे के लिए ₹7000 की राशि दान की।
इस अवसर पर गौशाला के मुख्य सेवक श्री लक्ष्मी नारायण ने क्लब के सदस्यों का धन्यवाद किया। और भविष्य में गौशाला में आने का निमंत्रण भी दिया। इस अवसर पर कुमार गौरव, उमेश राणा, विजय गुप्ता एच.के. नाकरा, अश्वनी कुमार दत्ता, मदन लाल महाजन, अनिल कुमार, हरीश चुघ, राजेश नंदा, सुखविंदर सिंह आदि मौजूद थे।
