थाना सदर रतिया पुलिस की बड़ी सफलता उद्घोषित अपराधी को दबोचा
रतिया, 02 दिसंबर:- पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के मार्गदर्शन और दिशा-निर्देशानुसार चलाए जा रहे उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत थाना सदर रतिया पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक पी.ओ. आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। लगातार निगरानी और मुखबिर तंत्र की सक्रियता के चलते आरोपी को उसके ठिकाने से काबू किया गया।
थाना सदर रतिया प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरेश पुत्र गोमा राम निवासी अलीका के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 50 दिनांक 31.01.2022, धारा 457/380 आईपीसी, थाना सदर रतिया में मामला दर्ज है। न्यायालय द्वारा उसे लंबे समय से फरार रहने पर उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस से बचता फिर रहा था, लेकिन पुलिस टीम ने सतत मॉनिटरिंग और सटीक सूचना के आधार पर उसे आज गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को आज ही संबंधित अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की अभियोजन प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। पुलिस ने इसे उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ अभियान में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है तथा आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
