मेज़र सिंह ढड्डा को एसपी फगवाड़ा नियुक्त किया गया

फगवाड़ा:- पंजाब सरकार द्वारा पुलिस विभाग में किये गये तबादलों में पी.पी.एस. अधिकारी मेज़र सिंह ढड्डा को  एस.पी. फगवाड़ा नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि इस नियुक्ति से पहले मेज़र सिंह ढड्डा हुशियारपुर में एस.पी. पीबीआइ के पद पर तैनात थे। शहर के निवासियों के अनुसार, उनकी इस नियुक्ति से शहर में कानून-व्यवस्था और भी मजबूत और निर्णायक होगी।