सीआईए2 की बड़ी कार्रवाई गांजा फुल पत्ती सहित तीन आरोपी काबू

करनाल, 13 मार्च:- पुलिस अधीक्षक करनाल के दिशा-निर्देशानुसार अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस करनाल की सीआईए-2 टीम ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
सीआईए-1 इंचार्ज निरीक्षक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक रामनिवास कुमार की अध्यक्षता में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सीता राम पुत्र प्रकाश, निवासी विकास कॉलोनी,करनाल, विकेश कुमार पुत्र रामज्ञान महतो,निवासी बचौली समस्तीपुर,बिहार व चंदन कुमार पुत्र सुरेश महतो निवासी गांव पटपारा समस्तीपुर,बिहार को काबू किया।
तलाशी के दौरान आरोपीयो के कब्जे से 2 किलो 25 ग्राम गांजा फुल पत्ती नशीला पदार्थ बरामद किया गया।
बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ थाना तरावड़ी करनाल में मुकदमा नंबर 66/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
मामले में तीनो आरोपीयो को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला जेल भेजा गया है।