लोक चेतना मंच हरियाणा द्वारा जरूरतमंद छात्राओं को जर्सी व बूट वितरित।
रतिया, 27 दिसम्बर:- लोक चेतना मंच हरियाणा के सलाहकर सुरजीत सिंह शिमलापुरी द्वारा राजकीय कन्या स्कूल में विशेष आवश्कता छात्राओं को जर्सी व बूट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यतिथि के रूप में मंच के सलाहकार सुरजीत सिंह शिमलापुरी ने शिरकत की व बूट वितरित किए।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के चेयरमैन डॉ नैब सिंह मंडेर ने की। मंच संचलन करते हुए महासचिव चित्रकार कृष्ण सिंह ने मंच द्वारा समाज सेवा हेतू किए कार्यों का विस्तारपूर्वक खुलासा किया।
विशेष अतिथि प्राचार्य गजा नन्द शर्मा ने मंच द्वारा समाज सेवा के कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर प्रवक्ता उषा रानी, प्रवक्ता भूप सिंह, प्रवक्ता नरेश कुमार, प्रवक्ता राजेश श्योरान सहित स्टॉफ उपस्थित था।
