लोहड़ी व मकर संक्रांति समारोह
बठिंडा:- भारत विकास परिषद, बठिंडा शाखा द्वारा माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर में लोहड़ी एवं मकर संक्रांति का पावन पर्व सांस्कृतिक उत्साह और आपसी सौहार्द के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष पवन ग्रोवर ने की, जबकि प्रांतीय सलाहकार एवं शाखा मार्गदर्शक प्रो. अशोक कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों में विजय कौशल (मुख्य प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक), सहायक महाप्रबंधक दीपक महादानी तथा उनकी धर्मपत्नी सोनिया महादानी शामिल रहे।
इस अवसर पर सचिव डॉ. तारू मित्तल, डॉ. दीपिका वासल, कपिल, डॉ. तनु मित्तल, पी.एन. गगन, टेकचंद सिंगला, अधिवक्ता मंगल, अश्वनी मंगला, दर्शन बंसल, देवकीनंदन गोयल, रमेश वाधवा, रमेश पसरीचा, मदन गोपाल, मुकुल मनोहर मित्तल, रमेश गर्ग, भारत भूषण गोयल एवं सुनीता गोयल सहित परिषद के अनेक प्रमुख सहयोगी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा प्रस्तुत गिद्धा एवं लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को उल्लासमय बना दिया तथा समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया।
