लायंस क्लब रतिया सिटी द्वारा जर्सी व बूट वितरण समारोह का आयोजन
रतिया, 6 दिसंबर:- लायन्स क्लब रतिया सिटी द्वारा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रतिया में जरूरतमंद बच्चों को जर्सी व बूट वितरण समारोह का आयोजन किया गया ।
जिसमें क्लब के अध्यक्ष लायन हरवीर जौड़ा, लायन क्वेस्ट चेयरमैन गोपाल चंद कुलरियां, सचिव राजकुमार अरोड़ा, लायन सतीश सरदाना, लायन सुख चंद अरोड़ा, विशेष रूप में शामिल हुए जबकि समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य गजानंद ने की।
इस अवसर पर साहित्यकार डॉ नैब सिंह मंडेर ने स्वागत करते हुए लायंस क्लब रतिया सिटी द्वारा किए गए समाज सेवा के कार्यों की प्रसंसा की। जर्सी वितरण समारोह के कोऑर्डिनेटर प्रवक्ता किरण सहारण ने क्लब सदस्यों का स्वागत करते हुए बच्चों को जर्सी - बूट की आवश्यकता का विस्तार पूर्वक चर्चा की।
समारोह में जर्सी वितरण के बाद अपने सम्बोधन में लायन क्वेस्ट के चेयरमैन लायन गोपाल चंद कुलरियां कहां की समाज सेवा और योगासनों से स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है। क्लब के प्रधान लायन हरवीर जौड़ा ने अपने संबोधन में कहा सर्दी के मौसम को देखते हुए जरूरतमंद बच्चों को जर्सी व बूट इत्यादि देना हमारा दायित्व है।
इस अवसर पर अन्य के अलावा प्रवक्ता सुनील कुमार, प्रवक्ता नरेश कुमार, प्रवक्ता किरण सहारण, रिचा रानी बिश्नोई, डॉक्टर शीतल, सीमा रानी, प्रवक्ता बेबी, प्रवक्ता उषा रानी प्रवक्ता हरदीप सिंह विकास कुमार कक्कड़ भूप सिंह सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित था।
