लायंस क्लब रतिया सिटी ने चिकित्सक दिवस एवं सीए दिवस मनाया
रतिया, 2 जुलाई:- चिकित्सक दिवस एवं सीए दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय सिविल हॉस्पिटल रतिया में लायंन्स क्लब रतिया सिटी ने 13 डॉक्टरों और 4 सीए महानुभावों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लायन गोपाल चंद कुलरियाँ ने अपने संबोधन में कहा कि डॉक्टर समाज का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। सरकारी अस्पताल में अधिक्तर गरीब बीमार अपना इलाज करवाने आते हैं। अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होने के कारण कार्य कर रहे डॉक्टरों के ऊपर काफी बोझ रहता है। क्लब अध्यक्ष ने उन्हें अपील की कि आए हुए रोगियों के साथ प्रेम और सद्भावना से व्यवहार करें।
उन्होंने वित्तीय सलाहकारों को भी अपील की कि कर से संबंधित नए कानूनों का अच्छी तरह अध्ययन करके व्यापारी वर्ग के लोगों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करें ताकि उनको किसी प्रकार के जुर्माने या परेशानी का सामना न करना पड़े।
कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर भरत सिंह ए ऐस ऐम ओ ने क्लब के सभी पदाधिकारी व सदस्यों का तह दिल से धन्यवाद किया और आश्वासन दिया कि वे अपना काम पूरी जिम्मेदारी के साथ करेंगे। अपने संबोधन में उन्होंने आगे कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से हमें प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर रीजन चेयरमैन लायन प्रदीप बंसल, क्लब अध्यक्ष लायन गोपालचंद कुलरियाँ, सचिव लायन सुखचरन दास अरोड़ा, कोषाध्यक्ष लायन विपिन बंसल, सह कोषाध्यक्ष लायन नीतीश अग्रवाल, उप प्रधान लायन शिवकुमार गर्ग, क्लब के डायरेक्टर लायन विजय ग्रोवर, लायन डॉक्टर सोमचंद गोयल, लायन वीरभान बंसल, वरिष्ठ सदस्य लायन कृष्णा सुनेजा लायन नीतीश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
इसी के साथ-साथ डॉक्टर भरत सिंह,डा. अमित कुमार, डा. अर्चना गोयल डा. नवजोत डा. दीप मान, डा. शानप्रीत, डा. योगिता, डा. अमृत पाल, डा. जसविंद्र,डा. सीमा रबाक, सीए इलीश गोयल, सीए दीपांशू सिंगला, सीए पंकज शर्मा उपस्थित थे।
