लायंस क्लब हांसी ने जरूरतमंद बच्चों को किया जर्सियों का वितरण

हांसी:– लायंस क्लब हांसी ने अपनी सामाजिक सेवा गतिविधियों के अंतर्गत आज स्थानीय क्षेत्र के जरूरतमंद बच्चों को गर्म जर्सियों का वितरण किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड के मौसम में वंचित बच्चों को सुरक्षा और सुविधा प्रदान करना था, ताकि वे मौसम की कठोरता से बच सकें और स्वस्थ रह सकें।
कार्यक्रम का आयोजन आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,सिकंदरपुर में किया गया, जहां क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बच्चों को नई जर्सियां प्रदान कीं। जर्सियां पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
लायंस क्लब हांसी के अध्यक्ष संजय बंसल ने कहा कि क्लब समाजसेवा के लिए लगातार प्रयासरत है और भविष्य में भी ऐसे कल्याणकारी कार्य जारी रहेंगे। इस अवसर पर लायन प्रधान संजय बंसल,लायन जुगल ग्रोवर,लायन गोपाल कृष्ण मुंजाल,लायन अशोक भूटानी, लायन दीपक मित्तल व लायन प्रवीण लोहिया उपस्थित रहे।