लायंस क्लब गोल्ड बंदगी ने पंजाब पुलिस को दी हाईटेक स्टिक लाइटें।
नवांशहर- लायंस क्लब गोल्ड बंदगी 321-डी नवांशहर ने अनूठी पहल करते हुए जिला पुलिस प्रमुख डॉ. मेहताब सिंह को रात के समय ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए हाईटेक स्टिक लाइटें सौंपी।
जानकारी देते हुए अध्यक्ष लखविंदर सिंह सुरपुरिया और क्लब के संरक्षक पाल सिंह बंगा ने बताया कि रात के समय और घने कोहरे में ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए क्लब की ओर से ट्रैफिक कर्मचारियों और अधिकारियों की सुविधा के लिए गो और स्टॉप के संकेत दिखाने वाली 30 हाईटेक स्टिक लाइटें दी गई हैं, ताकि भारी वाहनों, ट्रालियों और अन्य वाहनों को कंट्रोल किया जा सके।
इस अवसर पर पुलिस प्रमुख डॉ. मेहताब सिंह ने भी लायंस क्लब गोल्ड बंदगी की इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर डी. एस. पी. लखवीर सिंह, चेयरमैन बलवीर सिंह पुनी, सचिव राजिंदर सिंह सैदपुरी, कोषाध्यक्ष जसपाल सिंह लोंगिया, पी. आर. ओ पवन कुमार, कुलवंत सिंह सैनी, मंजीत सिंह पम्मा, सतनाम सिंह सिबनली, सुखविंदर सिंह, वरिंदर सिंह, तरलोचन सिंह, बलविंदर सिंह भंगल, बलवंत सिंह लादियां, हरदीप सिंह पाबला, कुलदीप सिंह सेहबी, कुलविंदर सिंह छागर आदि उपस्थित थे।
