लायन शिव सोनी इंटरनेशनल लीडरशिप मैडल से सम्मानित
रतिया, 29 जून:- लायंस क्लब रत्तिया टाऊन के सचिव लायन शिव सोनी द्वारा लायन वाद में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए इंटरनेशनल प्रेसिडेंट लायन ए पी सिंह ने इंटरनेशनल लीडरशिप मैडल द्वारा सम्मानित किया गया। इंटरनेशनल प्रेसिडेंट द्वारा प्रेषित यह अवार्ड उन्हें डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन विशाल वढ़ेरा द्वारा आयोजित डिस्ट्रिक्ट अवार्ड समारोह कंडाघाट में पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन विजय सिंह चौहान के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए जनपद अध्यक्ष ने बताया कि इंटरनेशनल द्वारा पूरे जनपद के विभिन्न 133 क्लबों में मात्र 9 सदस्यों को ही लीडरशिप मैडल प्रदान किए गए हैं।
उन्होंने लायन सोनी की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 26 वर्षों से लायन सोनी ने सेवा कार्यों के साथ साथ क्लब व जनपद में अपने नेतृत्व की कार्यकुशलता से अपनी पहचान कायम की है जिसके लिए लायन सोनी इस अवार्ड के असली हकदार हैं। उन्होंने कहा कि उनकी कार्यक्षमता को देखते हुए नवनियुक्त जनपद अध्यक्ष लायन संजय गांधी ने उन्हें जनपद सचिव की जिम्मेवार सौंपी है मुझे पूरा विश्वास है कि वो अपनी जिम्मेवारी पर खरा उतरेंगे ।
लायन सोनी को इसके अतिरिक्त बेस्ट सेक्रेटरी ऑफ़ डिस्ट्रिक्ट ,जनपद के नेतृत्व शिरोमणि अवार्ड तथा मेल्विन जॉन फेलो ट्रॉफी से भी सम्मानित किया गया ।
लायन सोनी के इस सम्मान के लिए क्लब प्रधान कपिश गुप्ता,रीजन चेयरमैन विजय जिंदल ,कोषाध्यक्ष लाल सिंह ,नवनियुक्त सचिव अनीश चोपड़ा व सदस्यों ने बधाई दी था जनपद अध्यक्ष का आभार प्रकट करते हुए कहा इस सम्मान की वजह से क्लब की इंटरनेशनल में नई पहचान बनी है ।
