लायन शिव सोनी बने लायंस क्लब इंटरनेशनल प्रांत 321ए3 के प्रांतीय सचिव

रतिया, 22 मई:- लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांत 321-ए3 ने लायंस शिव सोनी को प्रांतीय सचिव नियुक्त किया है। विगत दिवस नोएडा के क्राउन प्लाजा में आयोजित डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस में नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष लायन संजय गांधी ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए लायन सोनी को सचिव के पद पर सुशोभित किया। इस नियुक्ति पर लायंस क्लब रतिया टाउन के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया तथा लायन सोनी को बधाई दी। 
लायन सोनी ने उन्हें यह जिम्मेवारी दिए जाने पर नवनियुक्त अध्यक्ष लायन संजय गांधी का आभार प्रकट किया तथा आश्वस्त किया कि वे अपने इस उत्तरदायित्व को पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। लायंस क्लब रतिया टाउन के अध्यक्ष लायन कपिश गुप्ता व रीजन चेयरमैन लायन विजय जिंदल ने कहा कि लायन शिव सोनी की नियुक्ति पर हमें गर्व है। उनकी इस नियुक्ति से हमारे क्लब का प्रांत में मान बढ़ा है और हमें विश्वास है कि वे अपनी नई जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभाएंगे।
लायन सोनी पिछले 26 वर्षों से लायंस क्लब रतिया टाउन के प्रधान सचिव तथा जनपद में रीजन चेयरमैन,एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी, कोषाध्यक्ष, प्रोटोकॉल ऑफिसर, पीआरओ, चीफ एडमिनिस्ट्रेटर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए अपनी कार्यशैली की बदौलत आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। लायन सोनी की नियुक्ति पर लायंस क्लब रतिया टाउन, लायंस क्लब रतिया सिटी, जाखल रॉयल, भुना, फतेहाबाद, सिरसा, रानिया, दिल्ली, हिसार, रोहतक आदि अनेक लायन सदस्यों ने उन्हें बधाई दी।