गांव मैली की संगत ने हर साल की तरह पीर निगाहे में माथा टेका
माहिलपुर, 7 जून- गांव मैली की संगत ने हर साल की तरह धार्मिक स्थल पीर निगाहे में बाबा जी के दरबार में हाजिरी लगाकर सभी के कल्याण व खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर गांव की संगत ने बाबा जी के दरबार में माथा टेका तथा गांव मैली व क्षेत्र की तरक्की के लिए अरदास की।
इस अवसर पर संत सुरजीत दास जी, सरपंच अशोक कुमार, पंच जीत, छिंदा, प्रेम पंच, तेलू राम, पाला, चैन बाबा, लड्डू पंच, सुरजीत पंच, सोनू, शौकी, गौरव, भगत राम, शिंदा, सन्नी, विक्की, बिट्टू पंच आदि मौजूद थे।
इस अवसर पर डॉ. जसवंत सिंह थिंद एस.एम.ओ. सिविल अस्पताल माहिलपुर के पूर्ण सहयोग से डॉ. प्रभ हीर और उनकी पूरी टीम ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया।मरीजों की जांच की गई और उन्हें निःशुल्क दवाइयां दी गईं।
