लखविंदर सिंह सरकारी हाई स्कूल, पंडोरी बीत में प्रधानाध्यापक के रूप में शामिल हुए।

गढ़शंकर- आज सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत में श्री लखविंदर सिंह जी साइंस मास्टर जोकि पदोन्नत होकर हेडमास्टर बने हैं, का आज स्कूल में कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर समस्त स्टाफ श्री परविंदर कौर, श्री अनुपम कुमार शर्मा, कुशल सिंह, तेजपाल अनीता खुतां, जसवीर कौर नवजोत व स्कूल प्रबंधन कमेटी द्वारा हार्दिक स्वागत किया गया।
इस अवसर पर गांव पंडोरी बीत के सरपंच श्री सुभाष कालस, पंचायत सदस्य एवं मुख्याध्यापक दिलदार सिंह, लेक्चरर पवन शर्मा, कमलजीत सिंह, श्रीमती अमरजीत तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।