स्कूली बच्चों को स्टडी टेबल बांटकर मनाया गया कुमारी सैलजा का जन्मदिन
हांसी:– अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा का हांसी में कार्यकर्ताओं द्वारा स्कूली बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता आनंद जाखड़ ने अपनी टीम के साथ हल्के के कुलाना गांव में बाबा जगन्नाथ पूरी स्कूल के मेधावी छात्रों को स्टडी टेबल देकर सम्मानित किया।
आनंद जाखड़ ने बताया कि बहन कुमारी सैलजा के जन्मदिन के अवसर पर केक काटने की बजाए जरूरतमंद विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित कर उन्हें पढ़ाई के लिए जरूरी सामान वितरित किया गया है। इस बीच लंबे अंतराल के बाद सैलजा समर्थकों व कार्यकर्ताओं में एक नया जोश व उत्साह देखने को मिला।
गौरतलब है कि कुमारी सैलजा के बदलते तेवरों के साथ ही हरियाणा के अलावा अन्य राज्यों में भी कुमारी सैलजा के समर्थकों में उत्साह नजर आ रहा है। पहली बार व्यापक पैमाने पर उनके जन्मदिवस पर सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
उनके समर्थकों की ओर से स्कूल में विद्यार्थियों के बीच जाकर जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान राज कुम्भा, सतीश सोढ़ी, अरविंद बाण्डाहेडी, बिजेन्द्र कुलाना आदि साथी उपस्थित रहे।
