कुलविंदर संघा सर्वसम्मति से विकास मंच गढ़शंकर के अध्यक्ष चुने गए
होशियारपुर:- शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट की चेयरपर्सन बीबी सुभाष मट्टू की अध्यक्षता में विकास मंच गढ़शंकर की बैठक आयोजित की गई, जिसमें मंच के सभी सदस्य उपस्थिति हुए। इस अवसर पर पूर्व पार्षद कुलविंदर संघा को सर्वसम्मति से विकास मंच गढ़शंकर का अध्यक्ष चुना गया।
इसके साथ ही पार्षद दीपक कुमार और किरपाल पाला को उपाध्यक्ष, रजिंदर कुमार को संयोजक, बलविंदर कुमार को सचिव, नीतिश कुमार को सहायक सचिव, निर्माण कुमार को कोषाध्यक्ष तथा पवन कुमार को मीडिया सलाहकार नियुक्त किया गया। और वहीं लेख राज, सुमीत सोनी, हनी, हेमराज और तरसेम लाल को सदस्य बनाया गया।
बैठक में शहर के विकास को लेकर विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार द्वारा शहर के लिए बाइपास निर्माण के संबंध में केवल झूठे वादे किए जा रहे हैं और निकट भविष्य में इस दिशा में कोई कार्यवाही होती नहीं दिख रही। मंच के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द ही बाइपास निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं करती, तो मंच को आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
