खालसा कॉलेज का बी.कॉम पांचवें सेमेस्टर का परिणाम रहा शानदार

गढ़शंकर- बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रहे डिग्री कोर्स बीकॉम के पांचवें सेमेस्टर का परिणाम शानदार रहा है।
कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा घोषित बीकॉम पांचवें सेमेस्टर के परिणाम में छात्रा राजिंदर कौर 78.33 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा में प्रथम स्थान पर रही; उमेश बसरा ने 77.83 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया; वहीं प्रिंस सिंह ने 77.17 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
प्राचार्य डॉ. अमनदीप हीरा ने उत्कृष्ट परिणामों के लिए विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और स्टाफ को बधाई दी तथा भविष्य में और अधिक उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया।