खालसा कॉलेज माहिलपुर के एनसीसी कैडेट मोनू का भारतीय सेना की पैरा रेजिमेंट में चयन

हुशियारपुर:- श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज, महिलपुर के एन.सी.सी. यूनिट की होनहार कैडेट सर्जेंट मोनू का चयन भारतीय सेना की 'पैरा रेजिमेंट' में हो गया है। विद्यार्थी मोनू की इस शानदार प्राप्ति पर कॉलेज की प्रशासनिक कमेटी और प्रिंसिपल डॉ. परविंदर सिंह ने गर्व महसूस करते हुए कहा कि यह न केवल कॉलेज के लिए बल्कि पूरे इलाके के लिए गौरवपूर्ण बात है।
इस मौके पर कैडेट मोनू ने अपनी सफलता का श्रेय एन.सी.सी. अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. दीपक की कुशल मार्गदर्शन और कॉलेज द्वारा दी गई ट्रेनिंग को दिया। लेफ्टिनेंट डॉ. दीपक ने बताया कि मोनू एक समर्पित और अनुशासित कैडेट रहा है, जिसकी कड़ी मेहनत और शारीरिक योग्यता ने उसे सेना की इस विशेष इकाई में जगह दिलाने में मदद की है। इस मौके पर कॉलेज स्टाफ और समूह एन.सी.सी. कैडेटों ने मोनू को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।