कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खाई में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया

रतिया, 26 जनवरी:- कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खाई में 77वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय प्राचार्य अवनीश गर्ग ने झंडा फहराने की रस्म अदा  की। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा की भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। लोकतंत्र की गरिमा को बनाए रखना हम सब का सामूहिक कर्तव्य है। भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है तथा इसको बनने में 2 साल 11 महीने और 18 दिन लगे। 
सविंधान निर्माण में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का विशेष योगदान रहा। आज के दिन हम उन सब लोगों को याद करते हैं जिन्होंने भारत के संविधान को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी व राष्ट्र के प्रति अपने प्रेम को जाहिर किया। राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा हुई। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य उषा गर्ग, सीमा रानी, सारिता रानी सहित विद्यालय का समस्त स्टॉफ मौजूद था।