कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खाई का परिणाम रहा शत प्रतिशत रहा
रतिया, 31 मार्च:- कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कक्षा छठवीं से आठवीं तथा कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसकी मुख्यातिथि एसएमसी प्रधान श्रीमती मंजीत कौर रही। इस दौरान कक्षावार प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को एसएमसी प्रधान द्वारा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कक्षा छठवीं में प्रथम मनजोत, द्वितीय नीलम। कक्षा सातवीं में प्रथम आरती पुत्री सुरजीत, द्वितीय आरती पुत्री सुरेश, तृतीय स्थान पर जश्न रहीं।
कक्षा आठवीं में प्रथम स्थान सिमरन, द्वितीय स्थान हसनदीप, तृतीय स्थान कमलजीत ने प्राप्त किया। इसी प्रकार कक्षा नौवीं में प्रथम स्थान गुरविंदर, द्वितीय स्थान पूजा, तृतीय स्थान खुशी ने प्राप्त किया और 11वीं कक्षा में प्रथम स्थान सुमनदीप, द्वितीय स्थान मानसी, तृतीय स्थान पर खुशप्रीत कौर रही है।
इस प्रकार संपूर्ण विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा है ।सभी साथी क्लास इंचार्ज द्वारा अभिभावकों से अधिक से अधिक छात्राओं को दाखिले करवाने बारे कहा गया। इस दौरान प्रिंसिपल महोदय श्री अवनीश गर्ग, बनवारी लाल, कंवरजीत सिंह, घनश्याम, रुपिंदर कौर, बेअंत कौर, सरिता देवी, शीनू,महेशी आदि विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
प्रिंसिपल श्री अवनीश गर्ग द्वारा सभी अभिभावकों का विद्यालय में पहुंचने पर हार्दिक आभार व्यक्त किया गया तथा उनसे अधिक से अधिक छात्राओं का दाखिला स्कूल में करवाने हेतु निवेदन किया। उन्होंने अभिभावकों से स्कूल तथा हॉस्टल संबंधित कुछ सुझाव लिए। अभिभावकों को जल पान करवाया गया। प्रिंसिपल महोदय ने बताया कि विद्यालय में एक अप्रैल से दाखिला प्रक्रिया आरंभ है।
