करनाल प्रोपर्टी डीलर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने मनाया नए साल का जश्र
करनाल, 30 दिसंबर:- दि करनाल प्रोपर्टी डीलर्स एसोसिएशन की ओर से अल्फा सिटी क्लब थ्रोन्स में नववर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनांए दी। कार्यक्रम में एसोसिएशन के करीब 70 सदस्यों ने शिरकत की।
एसोसिएशन के प्रधान गौरव खुराना ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस साल भी नववर्ष पर सदस्यों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सूफी नाइट का आयोजन किया गया, जिसमें बाहर से आए हुए कलाकारों ने सूफी संगीत सुनाकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने सूफी संगीत कलाकारों की जमकर तारीफ की।
एसोसिएशन के संरक्षक मोहन लाल, चेयरमैन किरण कुमार कांबोज, उपप्रधान विजय बतरा और टे्रजरार राजीव त्रिखा ने सभी सदस्यों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। मंच का संचालन सह-सचिव कपिल खट्टर ने किया।
सलाहकार समिति के सदस्य ललित बंसल, शैलेंद्र कत्याल, दिलीप मोंगा, हर नारायण आनंद ने भी मंच के माध्यम से एसोसिएशन के सभी सदस्यों को आने वाले नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं दी और एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की जमकर सराहना की।
इस अवसर पर सुशील मैहला, अनिल सोही, विपिन मरवाहा, हरीश नारंग, गुलशन सतीजा, राकेश आनंद, पंकज गुप्ता, गोपाल दास, के.के. खुराना, पंकज अरोड़ा, तेजेंद्र सिंह, संदीप बंसल, राजेंद्र कुमार गोयल, संदीप सिंह, ललित पपनेजा, अमित पपनेजा, विवेक चौधरी, संजय दुआ, अमित अत्रेजा, नरेश भाटिया आदि उपस्थित रहे।
