टाहलीवाल पहुंची कलश यात्रा ढोल नगाड़ों के साथ हुआ भव्य स्वागत

हरोली/ऊना, 30 अगस्त (राजवीर चोपड़ा):- संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें जयंती समारोह के उपलक्ष्य में रविवार को नगर पंचायत टाहलीवाल के वार्ड नंबर-7 स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर में काशी वाराणसी से पहुंची पावन कलश यात्रा का श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया। 
ढोल नगाड़ों और धार्मिक जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
काशी वाराणसी से शुरू हुई यह कलश यात्रा रविवार को टाहलीवाल पहुंची, जहां श्रद्धालुओं एवं श्री गुरु रविदास समाज के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद विधिवत पूजा अर्चना कर कलश की मंदिर परिसर में स्थापना की गई।
इस अवसर पर प्रोफेसर राम कुमार ने कहा कि कलश यात्रा का आयोजन महज औपचारिकता नहीं है, बल्कि श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें जयंती समारोह तक लगातार धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 
उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाओं, मानवता, समानता और भाईचारे के संदेश को जन जन तक पहुंचाना है।
श्री गुरु रविदास प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष रामनाथ महे और सचिव चमन लाल सहित कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में नगर पंचायत टाहलीवाल की अध्यक्ष निरंजना कुमारी, नगर परिषद संतोखगढ़ के उपाध्यक्ष अधिवक्ता संदीप कुमार, पार्षद अनु देवी, अजय सहगल, डिम्पल देवी, हरीश कुमार, रानू जी, प्रदीप कुमार, विवेक शर्मा, जतीन्द्र सोढ़ी, कुलबीर सिंह, पूर्ण सिंह, अशोक कुमार, मोहन लाल, शिव कुंअर, शिखा देवी, पूनम, आंचल, पूर्ण ठाकुर, प्रदीप, राकेश कुमार, दिलवाग, अवतार महे, राकेश महे, दिलबाग महे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।