कबड्डी चैंपियंस लीग का ट्रॉफी टूर पहुंचा हिसार 25 से शुरू होगी प्रतियोगिता
हिसार, 20 जनवरी:- प्रदेश में पहली बार कबड्डी चैंपियन लीग 25 जनवरी से शुरू होने जा रही हैं । प्रतियोगिता से पहले सोमवार को लीग का ट्रॉफी टूर खेल गांव उमरा में पहुंचा। ट्रॉफी के टूर के स्वागत के लिए उमरा के कबड्डी ग्राउंड में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शुभग्रो हिसार हीरोज टीम के मालिक राजेश राठी पहुंचे। राजेश राठी के पिता शेर सिंह राठी, टीम मैनेजर नलिन नागपाल, हिसार हीरोज के टीम कोच जगदीप सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे।
इस दौरान शुभग्रो हिसार हीरोज टीम के कई खिलाड़ी भी कार्यक्रम में पहुंचे। इसके अलावा हरियाणवी कलाकार झंडू भी कार्यक्रम में उपस्थित हुए। वहीं सूर्य नमस्कार का रिकार्ड बनाने वाले संदीप आर्य ने भी बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। हरियाणवी कलाकार झंडू ने हरियाणवी चुटकुले सुनकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। साथ ही कई कलाकारों ने रागनी सुनकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी गई। साथ ही
खेल राजेश राठी ने गांव उमरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन से प्रधान रविंद्र सिंह मलिक, शिवालिक, मुनीश मलिक, राजेश, सुरेंद्र पंडित, सतीश फौजी, सुनील फौजी, सुंदर चौहान और कोच राजेश, सतीश समेत भीमसैन, पवन चहल और अन्य गणमान्य लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में काफी संख्या में ग्रामीण और हिसार, सोनीपत सहित अन्य जगह से आए लोग एकत्रित रहे। कोच जगदीप के आग्रह पर कबड्डी खिलाड़ी नीरज कुमार को टीम में शामिल करने की घोषणा की गई। इस दौरान कलाकार साहिल मलिक ने गाना सुनाया या ट्रॉफी फेमस होगी तेरे नाम ते, को सुनकर दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया। वहीं चेतन मलिक ने भी लीग पर बनाया गया गाना सुनकर दर्शको का मनोरंजन किया।
**हिसार हीरोज की टीम में यह खिलाड़ी हैं शामिल
शुभग्रो हिसार हीरोज टीम के मालिक राजेश राठी ने कहा कि कबड्डी चैंपियंस लीग एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार किया है। जिससे नए खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। जो युवा कबड्डी में आगे बढ़ने का सपना देखते है। उन युवाओं को इस लीग के जरिये आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। कहा कि युवाओं को खेलो में आगे बढ़ाना चाहिए, ताकि उन्हें नशे से बचाया जा सके।
बताया कि हिसार कबड्डी टीम में कैटेगरी वन के खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें आशु मलिक, सुरजीत नरवाल, मनप्रीत, सौरव नांगल, नितिन धनखड़ शामिल है। कार्यक्रम में टीम से बिट्टू, अंकित, अनुज कथुरा, राहुल, अंशुल शर्मा, साहिल नरवाल उपस्थित रहे।
इन खिलाड़ियों ने कहा कि वे कबड्डी लीग में बेहतर प्रदर्शन कर ट्रॉफी को हिसार लाएंगे। बताया कि इस लीग में आठ टीम भाग ले रही है। इनमें हिसार हीरोज सहित भिवानी बुल्स, फरीदाबाद फाइटर्स, गुरुग्राम गुरूज, करनाल किंग्स, पानीपत पैंथर्स, सोनीपत स्टार्स, रोहतक रायल्स की टीम भाग ले रही हैं। कोच जगदीप ने कहा कि टीम का कैंप लगाया था, सबकी पूरी तैयारी है।
**हिसार टीम पहले मैच में भिवानी से भिड़ेगी
हिसार हीरोज की टीम का पहला मैच 26 जनवरी को भिवानी बुल्स से होगा। वहीं इसके बाद 28 जनवरी को पानीपत पैंथर्स से, 30 जनवरी को रोहतक रॉयल्स से और एक फरवरी को करनाल किंग्स से मैच का आयोजन किया जाएगा।
**इन शहरों में गया ट्रॉफी टूर
ट्रॉफी टूर रिढाना से शुरू किया गया था। इसके बाद पानीपत और करनाल पहुंचा था। वहीं 19 जनवरी को हिसार में टूर पहुंचा और 20 जनवरी को भिवानी में ट्राफी टूर का आयोजन किया जाएगा।
