जेडीए ने आरएसएस कार्यकर्ताओं पर हमले के आरोपी के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया।

राजस्थान: पुलिस ने बताया कि मामले की मौके पर जांच के दौरान अवैध निर्माण पाया गया। आरोपी नसीब चौधरी ने मंदिर की जमीन और पार्क पर अवैध कब्जा कर दो कमरों का निर्माण कर लिया था।
जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने रविवार को जयपुर में दो दिन पहले आरएसएस कार्यकर्ताओं पर हमला करने वाले आरोपी के कथित अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है।
पुलिस ने बताया कि मामले की मौके पर जांच के दौरान अवैध निर्माण पाया गया। आरोपी नसीब चौधरी ने मंदिर की जमीन और पार्क पर अवैध कब्जा कर दो कमरों का निर्माण कर लिया था। कमरों में जिम का सामान और बड़े ड्रम रखे हुए थे।
एसीपी गौरीशंकर शर्मा ने बताया कि इस पर कार्रवाई करते हुए जेडीए ने शनिवार को मकान मालिक नसीब चौधरी को नोटिस जारी किया था, जिसका जवाब नहीं मिलने पर जेडीए ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है।
गौरतलब है कि आरोपी नसीब चौधरी ने अपने बेटे और कुछ अन्य लोगों के साथ दो दिन पहले शरद पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान आरएसएस कार्यकर्ताओं पर हमला किया था। इस हमले में दस लोग घायल हो गए थे।