जय जवान जय किसान फिजिकल ट्रेनिंग अकादमी ने मनाया स्थापना दिवस

होशियारपुर- जय जवान जय किसान फिजिकल ट्रेनिंग अकादमी चक नूर अली के पांचवें स्थापना दिवस के अवसर पर यह दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर डॉ. संजीव शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पूजा-अर्चना के बाद अकादमी का ध्वज फहराकर समारोह की शुरुआत की गई। प्रशिक्षक नीरज डडवाल ने मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा अकादमी में पहुंचने पर उनका आभार जताया। 
इस अवसर पर अकादमी के विद्यार्थियों ने फिजिकल फिटनेस से संबंधित विभिन्न तकनीकों का डेमो दिया तथा दर्शकों को फिजिकल फिटनेस के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षक नीरज डडवाल ने अकादमी के अनुशासन तथा यहां के विद्यार्थियों की दैनिक फिटनेस दिनचर्या के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि डॉ. संजीव शर्मा ने विद्यार्थियों व दर्शकों को अपने संबोधन में कहा कि ऐसे मंच की आज के युवाओं को जरूरत है|
 उन्होंने कहा कि कंडी क्षेत्र के इस क्षेत्र में जहां पर बहुत से सैनिक भाई भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं और इन सैनिकों ने विभिन्न पदों पर ड्यूटी देकर देश की सेवा की है और अब जय जवान जय किसान अकादमी क्षेत्र के दर्जनों गांवों के युवाओं को देश सेवा के लिए तैयार करने में अहम भूमिका निभा सकती है और क्षेत्र के युवाओं को अपनी फिटनेस के लिए यहां आकर इनके मार्गदर्शन का लाभ उठाना चाहिए। 
उन्होंने अकादमी के अनुशासन व प्रबंधन के लिए प्रशिक्षक व उनकी टीम को बधाई भी दी और विद्यार्थियों की डाइट के लिए 11 हजार रुपए का सहयोग भी प्रदान किया। इस अवसर पर बावा सिंह डायरेक्टर, बलदेव सिंह डडवाल, मोहित डडवाल सहित आसपास के गांवों के सरपंच व पंच शामिल हुए।