जगमोहन सिंह घुमन ने अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया
होशियारपुर- नेत्रदान एसोसिएशन होशियारपुर को उस समय और बल मिला जब हलका दसूहा के विधायक सरदार करमजीत सिंह घुमन के पिता सरदार जगमोहन सिंह घुमन ने अपने साथियों के साथ मिलकर संस्था का सहयोग किया तथा नेत्रदान इंचार्ज टांडा भाई बरिंदर सिंह मसीती स्टेट अवार्डी के साथ मिलकर लोगों को नेत्रदान व रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नेत्रदान सृष्टि का सर्वोत्तम उपहार है। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को प्रेरित किया कि प्रत्येक व्यक्ति को मृत्यु के पश्चात नेत्रदान अवश्य करना चाहिए, जो कि वर्तमान समय की आवश्यकता भी है। उन्होंने कहा कि आंखें ईश्वर द्वारा मनुष्य को दी गई अमूल्य निधि है, जिसे अग्नि में समर्पित करके अर्पित किया जाता है।
उन्होंने कहा कि इन दो आंखों से किन्हीं दो अंधे व्यक्तियों को देखने के योग्य बनाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे रक्तदान अवश्य करें, क्योंकि उनके द्वारा दान किया गया रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचा सकता है।
इस मौके पर मास्टर बरकत अली ठाकुर, लेख राज, अमित मिन्हास बलकार सिंह, चेयरमैन रणवीर सिंह साबी आदि अन्य मौजूद रहे।
