जगदीप सिंह कहलों को राष्ट्रीय खेलों के लिए तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया गया

पटियाला, 27 जनवरी- महाराजा रणजीत सिंह अवार्डी एवं अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट जगदीप सिंह कहलों को 28 जनवरी से 14 फरवरी तक उत्तराखंड में आयोजित किए जा रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा साइकिलिंग के लिए तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया गया है। 
यह नियुक्ति साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा की गई है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि इससे पहले जगदीप सिंह कहलों खेलो इंडिया स्कीम के कमेटी मेंबर एवं भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा नॉर्थ जोन साइकिलिंग टैलेंट आइडेंटिफिकेशन जोनल कमेटी के मेंबर, साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के मीडिया कोऑर्डिनेटर, साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के एथलीट कमीशन के संयोजक एवं कार्यकारी कमेटी मेंबर, जिला ओलंपिक संघ पटियाला के महासचिव के रूप में भी सेवाएं दे रहे थे।