प्रो सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय हरोली में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।
हरोली/ऊना, 21 जून (राजवीर चोपड़ा):- प्रो सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय हरोली में आज 21-06-2026 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस, एनसीसी तथा एनएसएस यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और योग के विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ राजेंद्र कुमार ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने में भी सहायक है।
एनसीसी,एनएसएस एवं रेड क्रॉस इकाई के स्वयंसेवकों ने योगाभ्यास में सक्रिय सहभागिता निभाई तथा सभी उपस्थित लोगों को नियमित रूप से योग करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।
यह आयोजन विद्यार्थियों में स्वास्थ्य, अनुशासन एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।
इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य सहित डॉ .निधि शर्मा, कैप्टन सोनिका सैनी, प्रो कल्पना शर्मा, डॉ शकुन्तला राणा,डॉ बिन्दिया चंदेल, डॉ .रिचा शर्मा, प्रोफेसर ज्योति शर्मा ने भी योग कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
