जिला स्तर पर मनाया जायेगा अन्र्राष्ट्रीय विकलांग दिवस सुरेन्द्र कुमार

रतिया, 10 नवम्बर- विकलांग अधिकार मंच हरियाणा की जनरल बाडी की बैठक का आयोजन राज्यध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में सती मन्दिर रतिया में किया गया बैठक में विकलांग अधिकार मंच हरियाणा के राज्य महासचिव ऋषिकेश राजली विशेष तौर पर शामिल हुए और बैठक का संचालन जिला सचिव सुरेन्द्र जाण्डली ने किया।  
बैठक को सम्बोधित करते हुए राज्य महासचिव ऋषिकेश राजली ने कहा कि पिछले दिनों हुई विकलांग अधिकार मंच हरियाणा की राज्य कमेटी की बैठक मंे फैसला लिया है कि इस बार 3 दिसम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस पूरे हरियाणा में जिला व ब्लाॅक स्तर पर मांग दिवस के रूप में मनाया जायेगा। उन्होने कहा कि 3 दिसम्बर से पहले राज्य कमेटी का प्रतिनिध मण्डल हरियाणा के मुख्यमंत्री को मिलकर विकलांगों की मुख्य मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपेगा। 
जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि 3 दिसम्बर को अन्र्राष्ट्रीय विकलांग दिवस रतिया मेें जिला स्तर पर पूरे धुमधाम से मनाया जायेगा। उन्होने कहा कि विकलांग दिवस को लेकर फतेहाबाद जिले के प्रत्येक ब्लाॅक के गांवों मंे जाकर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा और विकलांगों को प्रोग्राम में अधिक से अधिक सख्या में पहुंचने के लिए आमन्त्रित किया जायेगा और विशेष उपलब्धी प्राप्त विकलांगों को सम्मानित भी किया जायेगा। 
उन्होने कहा कि 100 प्रतिशत विकलांगों के पास बस पास व विकलांगता प्रमाण पत्र होने के बावजूद भी प्राईवेट व रोड़वेज की बसों के परिचालक द्वारा जबरदस्ती विकलांगों की टिकट काटी जा रही है, जिसकी मंच को निरन्तर शिकायते मिल रही है। उन्होने कहा कि जल्द की उच्चाधिकारियों को मिलकर शिकायत की जायेगी। बैठक में भूना ब्लाॅक का सम्मेलन 14 दिसम्बर को करवाने का फैसला लिया गया। 
इस अवसर पर जिला सचिव सुरेन्द्र जाण्डली, जिला उपाध्यक्ष रामनिवास टिब्बी, जिला सहसचिव एवं ब्लाॅक कोषाध्यक्ष कर्मजीत सिंह पदम, रतिया ब्लाॅक अध्यक्ष टेक चन्द, भूना ब्लाॅक अध्यक्ष ईश्वर सिंह, रतिया ब्लाॅक उपाध्यक्ष अमरीक सिंह, रतिया ब्लाॅक सचिव अनिल बिश्नोई, पपल कुमार, मंगत राम, जसवंत सिंह, उदयवीर, सुरेश कुमार चैबारा, रोहताश रंगा के इलावा अन्य सदस्य मौजूद थे।