खंड स्तरीय तीन दिवसीय योग अभ्यास शिविर का शुभारंभ
रतिया, 18 मई:- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्याल रतिया में आज खंड स्तरीय तीन दिवसीय योग अभ्यास शिविर का शुभारंभ हुआ। विद्यालय प्राचार्य श्री गजानंद को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ब्लॉक इंचार्ज श्री सुनील कुमार डी पी ई और योग प्रशिक्षक पूजा व योग प्रशिक्षक श्रवण कुमार है। योग अभ्यास शिविर के प्रथम दिन खंड रतिया के सभी शारीरिक शिक्षकों को योग का महत्व बताया गया व योग अभ्यास करवाया गया।
योग प्रशिक्षक पूजा ने कहा कि योग के द्वारा बहुत सी असाध्य बीमारियों का इलाज भी संभव है। योग प्रशिक्षण शिविर शिक्षा विभाग व आयुष विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। आयुष विभाग से श्रवण कुमार ने इस शिविर में विशेष तौर पर शिरकत की।
योग प्रशिक्षण शिविर में ओम प्रकाश पी टी आई, देवी लाल पी टीआई, केवल सिंह पीजीटी मनप्रीत कौर पीजीटी फिजिकल एजुकेशन, चरणजीत पीटीआई, रोहित लाम्बा, रमेश कुमार पीटीआई, महेंद्र सिंह पीटीआई, संदीप कुमार डीपीई, रजवंत सिंह पीटीआई सहित 35 शारीरिक शिक्षकों ने भाग लिया।
