अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो:सुमन सलूजा
हरियाणा /हिसार- बरवाला सेवा भारती सिलाई सेंटर में महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें हिंदी प्रवक्ता एवं कवयित्री सुमन सलूजा ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने सारगर्भित भाषण में कहा कि “नारी अगर ठान ले, तो कोई भी बाधा उसे रोक नहीं सकती। शिक्षा और आत्मरक्षा दोनों ही स्त्रियों की ताकत हैं।”
कार्यक्रम में सेवा भारती सिलाई सेंटर के संचालक मास्टर राम लाल , मास्टर रमेश व मास्टर कृष्ण विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने महिलाओं की भागीदारी को सराहा और कहा कि सेवा भारती का यह केंद्र नारी सशक्तिकरण की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर बंटी ब्लैक टाइगर, जो कि एक अनुभवी ताई कमांडो हैं, ने उपस्थित लड़कियों को सेल्फ डिफेंस के विभिन्न हुनर सिखाए। उन्होंने बताया कि आत्मरक्षा की तकनीकें हर लड़की को आनी चाहिए ताकि वह हर परिस्थिति का साहसपूर्वक सामना कर सके।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं और बालिकाएं उपस्थित रहीं। सभी ने इस पहल की सराहना की और इसे नारी जागरूकता की दिशा में एक मजबूत कदम बताया।
