राइफल शूटिंग में ऋषिका बिश्नोई ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में नेशनल टू नेशनल क्वालीफाई किया।
होशियारपुर:- द नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित 68 राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप राइफ़ल इवेंट भोपाल मध्यप्रदेश में 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में जोधपुर की ऋषिका बिश्नोई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सब यूथ वुमन्स में नेशनल टू नेशनल चैंपियनशिप में क्वालीफ़ाई किया।
लक्की इंटरनेशनल स्कूल जोधपुर कक्षा नवमी में अध्ययनरत छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच सतपाल सिंह राठौड़ सनसिटी शूटिंग अकैडमी, अक्षय मलिक व मम्मी अधिवक्ता निशा बिश्नोई पिता डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री को दिया।
रिषिका ने बताया कि कोच सतपाल सिंह राठौड़ हमेशा खेल के प्रति मोटिवेशन के अलावा अनुशासन में रहकर पढ़ाई ओर खेल के महत्व को समझते हुए हमे सफलता के लग्न एवं मेहनत के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
