दुलैहड़ पंचायत के विकास के लिए समर्पित रहूंगा प्रधान मोनू
हरोली/ऊना, 29 मई (राजवीर चोपड़ा):- ग्राम पंचायत दुलैहड़ से नवनिर्वाचित प्रधान मोनू ने अपनी जीत के बाद पंचायत की जनता का दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दुलैहड़ की जनता ने उन्हें जो प्यार, समर्थन और आशीर्वाद दिया है, वह उसके लिए सदैव ऋणी रहेंगे।
प्रधान मोनू ने कहा कि वह किसी राजनीतिक दल की विचारधारा से ऊपर उठकर पंचायत की सेवा करेंगे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह न बीजेपी के हैं और न ही कांग्रेस के, बल्कि पूरे दुलैहड़ गांव की जनता के सेवक हैं।
उन्होंने कहा कि आने वाले पांच वर्षों तक वह पूरी ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता के साथ पंचायत की जनता की सेवा करेंगे। दुलैहड़ की जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
मोनू ने गांव के सर्वांगीण विकास, लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने कहा कि पंचायत में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा ताकि हर व्यक्ति को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
