ह्यूमन राइट्स सेफ्टी ट्रस्ट ने तीसरी वर्षगांठ मनाई

ज़िरकपुर, 28 जून: ह्यूमन राइट्स सेफ्टी ट्रस्ट के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर ट्रस्ट की चेयरपर्सन सरिता मलिक के नेतृत्व में एक वृद्धाश्रम में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, और अन्य राज्यों से आए सदस्यों ने भाग लिया और बुजुर्गों के साथ समय बिताया।
मीडिया से बात करते हुए सरिता मलिक ने कहा कि सदस्यों ने आज ट्रस्ट की तीसरी वर्षगांठ मनाई। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के सदस्यों ने एक बैठक में सलाह दी थी कि इस बार ट्रस्ट के तीन वर्ष पूरे होने की खुशी बुजुर्गों के साथ मनाई जाए और अपने जीवन के अच्छे पलों को साझा किया जाए।
इस अवसर पर दीपांशु मलिक, मैडम बेला मोदी, भावना चौधरी, ललित कपूर, स्वीटी कपूर, सुनील शर्मा, प्रवीण, सोनू सेठी, नवीन सागवान, और अन्य सदस्य मौजूद थे।