लोक कल्याण मेले में उमड़ी भीड़ सरकार की योजनाओं की मिली विस्तृत जानकारी

हरियाणा/हिसार:- परिषद परिसर में लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। मेले का मुख्य उद्देश्य आमजन को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाना तथा पात्र नागरिकों को इन योजनाओं का लाभ दिलाना रहा।
इस अवसर पर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एलडीएम राजेश जिंदल ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद के सीईओ राजेंद्र सोनी ने की। दोनों अधिकारियों ने मेले में पहुंचे नागरिकों को सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी और लोगों को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
अधिकारियों ने नागरिकों को समय पर संपत्ति कर जमा करवाने के लाभों के बारे में अवगत कराया और बताया कि समय पर कर जमा करवाने से न केवल नागरिकों को सुविधाएं बेहतर मिलती हैं, बल्कि नगर विकास कार्यों को भी गति मिलती है। इसके साथ ही नगर परिषद द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सेवाओं और सुविधाओं की भी जानकारी दी गई।
 मेले में विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और पात्रता शर्तों के बारे में जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और जरूरतमंदों को उनका सीधा लाभ दिलाना है।
कार्यक्रम के दौरान सब निधि योजना के तहत लगभग 30 लाभार्थियों की आवेदन प्राप्त किए गए । राजेश जिंदल ने कहा कि जिला प्रशासन नागरिकों की सुविधा और विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।