मीरी पीरी मैडीकल कालेज कभी भी मिल सकता है एचएसजीपीसी को
करनाल,12 मई:- पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा मीरी पीरी मैडीकल कालेज का प्रबंधन हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को सौंपने का रास्ता साफ करने के बाद सिख समुदाय में खुशी की लहर दौड़ गई हैं। न्यायालय ने मीरीपीरी चैरिटेबिल ट्रस्ट की याचिका को खारिज कर दिया। इसके बाद हरियाणा कमेटी की राह आसान हो गई। इसके लिए सिख समुदाय के इंटरनैशनल पंथ प्रचारक तथा एचएसजीपीसी धर्म प्रचार के चेयरमैन जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल के प्रयासों से ही संभव हो सका है।
वह लंबे समय से मीरी पीरी मैडीकल कालेज को हरियाणा की संगत को सौंपे जाने के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ रहे थे। हरियाणा कमेटी को कभी भी समय मीरी मैडीकल कालेज का प्रबंधन सोंपा जा जा सकता हैं। इसका प्रबंधन हरियाणा को सौंपने से यहां के युवाओं को फायदा होगा। एडमीशन के लिए हरियाणा के बच्चों को प्राथमिकता मिलेगी। वहीं पर लोगों को ससत और सुलभ इलाज मिलेगा। इस निर्णय के लिए सिख सांगत ने जत्थेदार दादूवाल जी के प्रयासों की सराहना की हें।
एचएसजीपीसी के पूर्व एक्जीक्यूटिव मैंबर गुरुप्रसाद सिंह, गुरुपर्व प्रबंधक कमेटी के प्रधान वरिंदर सिंह, महासचिव इंद्रपाल सिंह ने कहा कि हरियाणा की सिख संगत को मीरी पीरी मैडीकल कालेज मिलने से यहां के लोगों की आाशाएं पूरी होंगी। सरकार भी इसका प्रबंधन जत्थेदार दादूवाल जी की अुगुवाई में सिख संगत को सौंपेंगी। इस तरह की सिख संगत की इच्छा हैं।
