ब्राजील में हॉट एयर बैलून दुर्घटनाग्रस्त, आठ की मौत

साओ पाउलो, 21 जून - यहां के दक्षिणी राज्य सांता कैटरीना में 21 यात्रियों को ले जा रहा एक हॉट एयर बैलून दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई।
राज्य अग्निशमन विभाग के अनुसार, आग लगने के बाद पर्यटन के लिए बैलून में बैठे लोगों में दहशत फैल गई। बैलून ने उड़ान भरने के बाद आग पकड़ ली और पैराइबा ग्रांडे शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
अग्निशमन विभाग के अनुसार, दुर्घटना में बचे 13 लोगों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।