विकास की राह पर होशियारपुर - ब्रह्म शंकर जिम्पा
होशियारपुर- विधायक ब्रह्म शंकर जिम्पा ने कहा कि होशियारपुर के सभी वार्डों में निरंतर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं ताकि जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इसी दिशा में वार्ड नंबर 46 में गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नगर निगम के माध्यम से शहर की सड़कों, गलियों, जल निकासी, सफाई व्यवस्था व अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर व योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है।
विधायक जिम्पा ने स्थानीय निवासियों को आश्वासन दिया कि लंबित सभी विकास कार्य जल्द पूरे करवाए जाएंगे तथा भविष्य में वार्ड के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी इसी तरह के निर्माण कार्य शुरू करवाए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं होना चाहिए तथा कार्य निर्धारित समय में पूरे किए जाने चाहिए।
इस अवसर पर मेयर सुरेन्द्र कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रणजीत चौधरी, मुकेश कुमार मल्ल, पार्षद मोहित सैनी व जसपाल सुमन विशेष रूप से उपस्थित थे।
