सम्मान समारोह आयोजित किया गया

चंडीगढ़:- आरडब्ल्यूए-48, चंडीगढ़ के नेतृत्व में श्री जय जे सिंह के मार्गदर्शन में कल सेक्टर 46, चंडीगढ़ के कम्युनिटी सेंटर में सेक्टर 48 से 51 तक की सहकारी आवास निर्माण समितियों के निवासी कक्षा 10 एवं 12 के 42 मेधावी छात्रों के लिए एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। चंडीगढ़ के सांसद श्री मनीष तिवारी ने छात्रों को मेरिट सर्टिफिकेट और ट्रॉफी प्रदान की। 
उन्होंने छात्रों को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें केवल किताबों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, क्योंकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य तकनीकी प्रगति के उभरने के कारण भविष्य का समय चुनौतीपूर्ण होने वाला है।