न्यू सनी एनक्लेव में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया

खरड़:- न्यू सनी एनक्लेव, सेक्टर 125, खरड़ में आज होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के बच्चों और बड़ों ने मिलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें उन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विजेताओं को इनाम भी दिए गए। बच्चों के साथ-साथ बड़ों ने भी रंगों से होली खेलकर और स्वादिष्ट स्नैक्स का आनंद लेकर त्योहार को यादगार बना दिया।
प्रवक्ता राकेश गर्ग जी ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वर्ण सिंह और संदीप गोयल जी का विशेष योगदान रहा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे और प्रेम को मजबूत करते हैं।