भामाशाह नगर में होली परिवार मिलन समारोह मनाया गया

हिसार, 2 मार्च:- भामाशाह नगर वेलफेयर सोसाइटी ने सोसाइटी के अध्यक्ष सत्य काम आर्य की अध्यक्षता में होली परिवार मिलन समारोह हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। इसमें  रमेश शर्मा, सुभाष मित्तल, आलोक आर्य, अनुराग मित्तल, दिपेश बंसल आदि का भरपूर सहयोग रहा। 100 से अधिक सदस्यों ने उपस्थित होकर एकता व भाईचारे का संदेश दिया।
      समारोह के दौरान 13 प्रस्तुतियां पेश की गई। तंबोला, संगीत, नृत्य आदि का सभी ने भरपूर आनंद लिया। सोसाइटी के अध्यक्ष सत्य काम आर्य ने बताया कि भामाशाह नगर वेलफेयर सोसाइटी का यह 22वां प्रोग्राम था। सभी सदस्य पारस्परिक चंदन तिलक लगा कर सप्रेम से मिले। फूलों की वर्षा ने सबका मन मोह लिया। 
मंच संचालन रेशम खरबंदा व रम्मी गुप्ता ने किया व प्रतियोगिता संचालन  उमेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर रामचंद्र गुप्ता, नरेंद्र जैन,  सुनील गोयल, प्रदीप सराफ, पवन मित्तल, गुलशन खरबंदा, शकुंतला आर्य, सीमा शर्मा आदि वरिष्ठ नागरिक भी उपस्थित रहे। अंत में पारस्परिक धन्यवाद के साथ समारोह संपन्न हुआ।