हिमाचल सिख फेडरेशन ने उपमुख्यमंत्री का जताया आभार
हरोली/ऊना, 22 मार्च (राजवीर चोपड़ा):- उपमंडल हरोली की ग्राम पंचायत गुरपलाह का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर गुरपलाह साहिब कर दिया गया है। इस निर्णय के बाद क्षेत्र के सिख समुदाय में खुशी की लहर दौड़ गई है।
इस महत्वपूर्ण फैसले पर हिमाचल सिख फेडरेशन ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त किया है। फेडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष गुरमेज सिंह पूबोवाल, बलवंत सिंह बढ़ेडा, अवतार सिंह, जोगिंदर सिंह, चंचल सिंह, सरवन सिंह औजला और मंजीत सिंह खालसा सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि पंचायत के नाम में संशोधन की मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी, जिसे अब सरकार ने पूरा कर दिया है।
फेडरेशन पदाधिकारियों ने कहा कि इस फैसले से न केवल स्थानीय लोगों की भावनाओं को सम्मान मिला है, बल्कि क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान भी और अधिक मजबूत हुई है।
वहीं, स्थानीय निवासियों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया है।
