आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस पर हाँसी में मनाया गया जड़ीबूटी दिवस औषधीय पौधों का किया वितरण
हाँसी:– भारत स्वाभिमान न्यास, जिला हाँसी एवं पतंजलि योग समिति, हाँसी के तत्वावधान में लाला हुकुमचंद पार्क, हाँसी में आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जड़ी-बूटी दिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं यज्ञ के साथ हुआ। इस अवसर पर जिला प्रभारी राजीव कुमार ने योग साधकों एवं नागरिकों को औषधीय पौधों के संरक्षण, संवर्धन तथा अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद एवं औषधीय पौधे स्वस्थ जीवन और पर्यावरण संरक्षण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर एवं आसपास औषधीय पौधे अवश्य लगाने चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान तुलसी, गिलोय, पथरचट्टा, एलोवेरा, सदाबहार, नीम तथा अश्वगंधा सहित विभिन्न औषधीय पौधों का वितरण किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन के उद्देश्य से पीपल का पौधा भी रोपा गया। उपस्थित सभी लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कक्षा संचालक एवं भारत स्वाभिमान न्यास, जिला हाँसी के यज्ञ प्रभारी अनिल श्योराण, जयसिंह पाली, मंदीप मलिक, किसान सेवा समिति, जिला हाँसी के प्रभारी वेदप्रकाश आर्य, मीडिया प्रभारी विजेंद्र, कुलदीप, जिलेसिंह, विक्की, सतवीर मलिक, एडवोकेट पवन सैनी, कमलेश, ओमपति, सत्यावंती, करमबीर शास्त्री सहित अनेक योग साधक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने अधिक से अधिक औषधीय पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा योग, आयुर्वेद और स्वदेशी के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का सामूहिक संकल्प लिया।
